प्रिय अभिभावकगण,
आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को अभिभावक-शिक्षक बैठक (Parent-Teacher Meeting - PTM) का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जाएगा।
इस अवसर पर Periodic Test-1 का परीक्षा परिणाम (Result) घोषित किया जाएगा तथा आपको आपके बच्चे की शैक्षणिक प्रगति एवं प्रदर्शन की जानकारी दी जाएगी।
PTM का समय: प्रातः 9:00 बजे से 11:30 बजे तक
आपसे अनुरोध है कि निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर अपने बच्चे का परीक्षा परिणाम प्राप्त करें तथा शिक्षकों से आवश्यक चर्चा करें।
धन्यवाद।
सादर,
प्रधानाचार्य
अरुण इंटरनेशनल स्कूल, आरा